आंध्र प्रदेश सरकार बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिवारों को 30-30 लाख रु की मदद देगी, सीएम रेड्डी ने जताया शोक

Ads

आंध्र प्रदेश सरकार बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिवारों को 30-30 लाख रु की मदद देगी, सीएम रेड्डी ने जताया शोक

  •  
  • Publish Date - April 5, 2021 / 12:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

अमरावती, पांच अप्रैल (भाषा) । आंध्र प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए राज्य के दो सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।

राज्य सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे, शहीद जवानों को दी श्रद…

वहीं, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को एक बयान जारी कर हमले में आंध्र प्रदेश के दो जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवदेना प्रकट की।
Read More News: अमेरिका तक पहुंची बीजापुर मुठभेड़ की गूंज, US काउंसिल जनरल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 22 जवानों में आंध्र प्रदेश के रोउथु जगदीश और सखमुरी मुरली कृष्णा भी शामिल हैं। दोनों क्रमश: विजयनगरम और गुंटूर जिले के निवासी थे।
Read More News: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मशहूर गीतकार-साहित्यकार मुकुंद कौशल का निधन

विजयनगरम की पुलिस अधीक्षक बी राजाकुमारी आज शहीद जवान के परिजनों से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी।