एक दिन का सीएम बनने के लिए लोक सुराज में आवेदन, क्या रमन होंगे तैयार?

Ads

एक दिन का सीएम बनने के लिए लोक सुराज में आवेदन, क्या रमन होंगे तैयार?

  •  
  • Publish Date - January 16, 2018 / 09:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

रायपुर। आपने अनिल कपूर की फिल्म नायक तो देखी होगी? अगर नहीं भी देखी होगी तो आपको याद दिला दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर पत्रकार की भूमिका में हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री बने अमरीश पुरी की जगह एक दिन का सीएम बनने का मौका मिलता है। खैर वो तो रील लाइफ थी, हम जो ख़बर आपको बताने जा रहे हैं, वो रियल लाइफ की है। छत्तीसगढ़ में लोक सुराज अभियान के तहत प्रदेश की जनता अपनी मांगों, समस्याओं के लिए आवेदन जमा कर रहे हैं और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दे रखा है कि लोक सुराज अभियान में आने वाले आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निराकरण करें। दूसरी ओर, कुछ ऐसे भी आवेदन आ रहे हैं, जिनका निराकरण किस तरह किया जाए, ये अफसरों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अब तक तो आपको पता है कि किसी ने अपने लिए दुल्हन की मांग की है तो किसी ने दुल्हन में भी कलेक्टर पत्नी दिलाने का आवेदन किया है। किसी ने शराब दुकान दूर होने का हवाला देकर राशन दुकान से दारू दिलाने का भी आवेदन दिया है, लेकिन एक आवेदन ऐसा भी आया है, जिसका हल मुख्यमंत्री ही निकाल सकते हैं। देखें आवेदन- 


 

ग्राम पोंडे के अगरदास बघेल ने आवेदन लगाया है कि उन्हें एक दिन के लिए राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया जाए। अगरदास ने लिखा है कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में 27 शैडो कलेक्टर बनाये गए थे, जो कि काफी चर्चा का विषय था, साथ ही उनके विचारों को भी काफी प्रचारित किया गया। अगर उन्हीं की तरह अगरदास बघेल को भी एक दिन का मुख्यमंत्री बना दिया जाए, जो उनके हिसाब से ये एक एतिहासिक कदम होगा।

ये भी पढ़ें-  राशनकार्ड से हर हफ्ते सात पौवा दारू देने की लोक सुराज में मांग!

जाहिर है ये फैसला अधिकारियों के हाथ में तो है नहीं, बल्कि सरकार और खुद मुख्यमंत्री के हाथ में है, जो इस समय विदेश दौरे पर हैं।

ये भी पढ़ें- लोक सुराज में गर्माया शिक्षाकर्मियों के संविलियन का कॉलम

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अगरदास बघेल की ये ख्वाहिश ठुकरा दी जाती है या फिर वे नायक फिल्म की तरह एक दिन का सीएम बनाए जाएंगे।

 

 

वेब डेस्क, IBC24