अजीत जोगी को कोटा के कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार, कहा- उसके बाद ही करेंगे उम्मीदवार का ऐलान

Ads

अजीत जोगी को कोटा के कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार, कहा- उसके बाद ही करेंगे उम्मीदवार का ऐलान

  •  
  • Publish Date - October 29, 2018 / 08:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

पेंड्रा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा है कि कोटा विधानसभा का प्रत्याशी कांग्रेस की सूची आने के बाद तय होगा। उन्होंने कहा कि मरवाही से अमित जोगी लड़ना चाहते थेमरवाही की जनता ने निवेदन किया कि मैं लड़ूंगा चुनाव, इसी के चलते मैं मरवाही आया थाकोई भी निर्णय मरवाही की जनता के आज्ञा के बिना नही लेता

बता दें कि कोटा विधानसभा क्षेत्र से अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी वर्तमान में कांग्रेस विधायक है। वे कांग्रेस से ही चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक कोटा सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसी बीच रेणु जोगी के नाम से कोटा विधानसभा से जकांछ की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदे जाने की खबरें आई थीं, लेकिन रेणु जोगी ने इससे अनभिज्ञता जताई थी।

यह भी पढ़ें : संबित पात्रा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना- आप जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका? 

बाद में नामांकन फॉर्म लेने वाले ने कहा था कि उसने अजीत जोगी के निर्देश पर उनके लिए और रेणु जोगी के लिए फॉर्म खरीदे थे। वहीं अजीत जोगी ने पूर्व में कहा था कि वे चुनाव ही नहीं लड़ेंगे और जकांछ बसपा गठबंधन के लिए सभी सीटों पर प्रचार करेंगे। लेकिन फिर खबरें आई कि मरवाही की जनता ने उनसे मरवाही से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

वेब डेस्क, IBC24