ड्रोन से नक्सलियों पर नजर, देखिए माओवादी कैंप की तस्वीरें

Ads

ड्रोन से नक्सलियों पर नजर, देखिए माओवादी कैंप की तस्वीरें

  •  
  • Publish Date - November 11, 2018 / 07:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

रायपुर। बस्तर के 12 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग कल यानी 12 नवंबर को होनी है। सुरक्षा के लिहाज से बस्तर के चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है। नक्सलियों के हर मूवमेंट पर सुरक्षाबल नजर बनाए हुए हैं। फोर्स ने ड्रोन की मदद से नक्सलियों के अड्डों की कुछ फुटेज बरामद की है। जिसमें नक्सली और उसके पनाहगार को आसानी से देखा जा सकता है।

फोर्स ड्रोन की मदद से इनके हर मूवमेंट पर पैनी नजर रखी हुई है। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। ड्रोन की मदद से नक्सली अड्डों तक पहुंचकर फोर्स उन्हें तबाह करने में जुटी है। रविवार सुबह नक्सलियों ने कांकेर और बीजापुर में चुनाव से ठीक एक दिन पहले अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कांकेर में IED ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया जबकि बीजापुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक माओवादी ढेर हो गया है। सुरक्षाबल लगातार मुस्तैदी से माओवादियों के मांद में घुसकर नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं।

 

 

वेब डेस्क, IBC24