ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब जब्त, चुनाव के दौरान बांटने की थी तैयारी

Ads

ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब जब्त, चुनाव के दौरान बांटने की थी तैयारी

  •  
  • Publish Date - November 17, 2018 / 11:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

दुर्ग। गुंडरदेही में आचार संहिता के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड में एक ट्रक से पांच सौ पेटी शराब जब्त की है। घटना शुक्रवार देर रात की है बस स्टैंड के पास ट्रक की चेकिंग में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है। शराब कुम्हारी वेयर हाउस से बालोद लाया जा रहा था।

पढ़ें-छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार में जुटे सिद्धू, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मो…

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक राजेंद्र राय को भनक लगते ही मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद डीएसपी दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने ट्रक से शराब जब्त कर केस दर्ज कर ली है।

पढ़ें- जोगी कांग्रेस में उथल-पुथल, पगारिया का इस्तीफा, कुछ और नेता कतार में

राजेंद्र राय का आरोप है कि शराब बीजेपी की है। आपको बतादें शुक्रवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर से पुलिस ने 900 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस इन दोनों मामले मेें केस दर्ज कर जांच कर रही है।