विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने पंच-सरपंचों को समझाई संसदीय व्यवस्था

Ads

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने पंच-सरपंचों को समझाई संसदीय व्यवस्था

  •  
  • Publish Date - February 7, 2018 / 12:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल ने आज पंच-सरपंच को  संसदीय व्यवस्था और विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष हमर छत्तीसगढ़ योजना में अध्ययन प्रवास पर आए बलौदाबाजार-भाटापारा के पंच-सरपंचों को विधानसभा के सदन में लेकर गए और अध्यक्ष की आसंदी से सदन की बैठक व्यवस्था, संचालन और विधायी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा के सचिव श्री चन्द्रशेखर गंगराड़े और संचालक डॉ. सत्येन्द्र तिवारी भी मौजूद थे.

 

 

 

ये भी पढ़े – बच्चों की मन की बात जानने सार्वजनिक स्थलों में लगाई जाएगी सुझाव पेटी

 

       हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत बलौदाबाजार जिले के 205 पंच-सरपंच दो दिनों के अध्ययन भ्रमण पर राजधानी रायपुर आए हुए थे। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने पंचायत प्रतिनिधियों को विधानसभा के कार्यों, विधेयक एवं बजट पारित होने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा को प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रदेश के लिए कानून यहीं बनता है। सरकार और सभी दलों के विधायक चर्चा कर राज्य की नीतियां एवं कानून बनाते हैं.

 

 

 वेब टीम IBC24