सिंधिया समर्थक 19 विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष का बयान, ‘विधानसभा की स्थापित प्रकिया के अनुसार लूंगा एक्शन’

सिंधिया समर्थक 19 विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष का बयान, 'विधानसभा की स्थापित प्रकिया के अनुसार लूंगा एक्शन'

सिंधिया समर्थक 19 विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष का बयान, ‘विधानसभा की स्थापित प्रकिया के अनुसार लूंगा एक्शन’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 10, 2020 2:39 pm IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के एक के बाद एक कई कांग्रेस विधायक पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सिंधिया का समर्थन करने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच, प्रदेश के स्पीकर एनपी प्रजापति ने प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें: सियासी सरगर्मी के बीच सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- तैयार हैं मध्यावधि चुनाव के लिए, भाजपा विधाय…

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि मैं विधानसभा की स्थापित प्रकिया के अनुसार एक्शन लूंगा। “मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा स्पीकर से मुलाकात करके 19 कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे उन्हें सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया आज नहीं जॉइन करेंगे बीजेपी, एक दो दिन और लग स…

कंग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह ने विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। बेंगलुरू में ठहरे 19 कांग्रेसी विधायकों ने अपने इस्तीफे राजभवन को भेज दिए हैं। इस तरह से 20 विधायकों ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया है। इसी बीच, खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर सिंधिया समर्थक 5 मंत्रियों को मंत्री पद से हटाने की सिफारिश की है। CM ने जल्द आदेश जारी करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: सियासी खलबली पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, तीन दिन पहले ही क…

बैंगलुरू में ठहरे विधायकों में प्रदुम्न सिंह तोमर, रघुराज कंसाना, कमलेश जाटव, रक्षा संत्राव (भांडेर), जजपाल सिंह जज्जी (अशोक नगर), इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, तुलसी सिलावट, सुरेश धाकड़ (शिवपुरी), महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपी एस भदौरिया, रणवीर जाटव, गिरराज दंडोतिया, जसवंत जाटव, गोविंद राजपूत, हरदीप डंग, मुन्ना लाल गोयल, ब्रिजेन्द यादव शामिल हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस के 7 और विधायक भी बीजेपी के संपर्क में हैं। आज देर रात तक ये 7 विधायक भी अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, विधायक दल के नेता चुने जाने के सवाल …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com