सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सहायक निरीक्षक निलंबित, विभागीय कार्यवाही के आदेश

Ads

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सहायक निरीक्षक निलंबित, विभागीय कार्यवाही के आदेश

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 11:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मथुरा, 26 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के एक गोपनीय सहायक निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और साथ ही इस मामले में विभागीय कार्यवाही के भी आदेश दिए हैं।

पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के गोपनीय सहायक निरीक्षक गुडाकेश त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने एक बयान में कहा कि त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर गलत एवं भ्रामक जानकारी देने के आरोप में निलंबित किया गया है तथा जांच आख्या मिलने के बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

भाषा सं नेत्रपाल

नेत्रपाल