दंतेवाडा के कटेकल्याण में नक्सलियों के बेनर पोस्टर हटाने के दौरान एसपी का एक गनमैन घायल हो गया…।घटना के दौरान एसपी भी मौके पर ही मौजूद थे. दरअसल नक्सली इस समय शहीद सप्ताह मना रहे है….जिससे उत्पात मचाने के लिए नक्सलियों ने जगह-जगह गड्ढे खोद दिए है..वहीं नकुलनार-सूरनार रोड भी जगह-जगह उखाड़ दी है….।जिससे राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है…।नक्सली शहीद सप्ताह को देखते हुए एसपी खुद ही अंदरूनी इलाकों का जायजा लेने निकले थे।