प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट किया है, कि धरमलाल कौशिक को प्रदेश में बदलाव की लहर का अंदाजा हो चुका है और बिल्हा में उनकी जमानत जब्त होने वाली है, इसीलिए वे राज्यसभा की राह पकड़ना चाहते हैं, और इसके लिए जल्दबाजी दिखा रहे हैं। भूपेश बघेल के मुताबिक भाजपा की अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ गई है, और सरकार बनने के आसार नहीं है, जिसके चलते पार्टी के बड़े नेता राज्यसभा की जुगड़ बिठा रहे है।
देखें –
‘आसमान से गिरे, खजूर पर लटके’@dharam_kaushik जी को इसका अंदाजा हो चुका है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर है और बिल्हा विधानसभा में उनकी जमानत जब्त होना भी तय है. इसलिए राज्यसभा जाने की जल्दी है. सत्ताधारी दल के तथाकथित सेनापति तो पहले ही मैदान छोड़ भाग रहे हैं.
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) March 9, 2018
वैसे इसके पहले भी भूपेश बघेल प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं पर ट्विटर से हमला बोल चुके है और इस बार भूपेश के निशाने पर है अपने समकक्ष धरमलाल कौशिक पर अब देखना यह है कि अपने प्रदेश प्रधान पर हुए इस जोरदार हमले का जवाब भाजपा कैसे देती है।
वेब डेस्क, IBC24