भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर पर किया ट्विटर वॉर

Ads

भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर पर किया ट्विटर वॉर

  •  
  • Publish Date - February 8, 2018 / 07:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

भूपेश बघेल इन दिनों  सोशल मीडिया वॉर पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। कभी रमन सिंह कभी  जोगी के बाद अब बारी आई है स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर की   इस बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने विगत तीन वर्षों में मलेरिया, स्वाइन फ्लू से लगभग 300 से भी अधिक लोगों की मौत के मामले और प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ट्विटर पर स्वास्थ्य मंत्री को घेरा है.

 

बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सबसे अधिक संवेदनहीन कौन’ जैसी प्रतियोगिता होती है तो रमन के मुकाबले अजय की जीत होगी . साथ ही बघेल ने अपने ट्वीट में यह भी उल्लेख किया है कि दिन प्रति दिन बढ़ते मौत के आंकड़े पर विभाग सिर्फ मूकदर्शक बन सिर्फ मृतकों की संख्या नोट कर रहा है.

बघेल ने ये भी लिखा है की अजय चंद्राकर को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ अवार्ड से सम्मानित कर उन्हें तुरंत रिटायर कर देना चाहिए. जिससे प्रदेश की ढाई करोड़ जनता का भला हो सके.

 

वेब टीम IBC24