रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कई बड़े एलान किए हैं।
ये भी पढ़ें: 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का देशवासियों क…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गौरेला, पेंड्रा, मरवाही को जिला बनाने का एलान किया है। इसके साथ ही बालोद में गर्ल्स कॉलेज कॉलेज खुलेगा, और प्रदेशभर में 14 नए फार्मेंसी कॉलेज खोले जाएंगे, साथ ही 7 जिलों में मॉडल डिग्री कालेज खोलने का एलान किया है।
ये भी पढ़ें: देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्यौहार, बहन…
बता दे की सीएम भूपेश बघेल की इस घोषणा के बाद अब अब प्रदेश में 28 जिले होंगे। इसके साथ ही 25 नई तहसीलें बनाए जाने का भी एलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गांधी और पंडित नेहरु की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। 200 नए फूड पार्क बनाए जाएंगे।