बिलासपुर जिला आज से ‘लॉक’, 21 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन, जिले की सीमाएं की गईं सील

Ads

बिलासपुर जिला आज से 'लॉक', 21 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन, जिले की सीमाएं की गईं सील

  •  
  • Publish Date - April 14, 2021 / 03:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में आज से लॉकडाउन लगाया गया है, जो 21 अप्रैल तक लागू रहेगा। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं बंद रहेंगी।  बता दें प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का फैसला लिया है। 

पढ़ें- अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत के बीच इधर हो रहा था वेल्डिंग में इस्तेमाल, पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा

बता दें छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 15121 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 156 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5187 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

पढ़ें- कोरोना का कहर, दो IAS अफसरों की मौत, बिहार विधानमंड…

मंगलवार को 15121 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 71 हजार 994 संक्रमित हो गई है।

पढ़ें- छूट में बदलाव, अब शाम 4 बजे तक ही खुली रहेंगी फल, स…

छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 57 हजार 667 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 109139 हो गई है।