ग्वालियर में अपने नाना नानी के पास मकर संक्रांति मनाने गए तीन साल के बच्चे की गर्म पानी से जलने से मौत हो गई. हादसे के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. दरअसल पुरानी छावनी में रहने वाले गणेश शाक्या की पत्नी मीना अपने तीन साल के बेटे यश शाक्या का मकर संक्रांति और उसका जन्मदिन बनाने के लिए रविवार के दिन किला गेट स्थित मायके गई हुई थी।
ये भी पढ़ें- जानिए भोपाल के 545 स्कूलों की मान्यता क्यों खतरे में है ?
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा थानों में नहीं है लेडिज टॉयलेट- हाईकोर्ट
जहां उसका 17 जनवरी के दिन जन्मदिन बनाया जाना था। लेकिन 16 जनवरी की सुबह बच्चे की माँ मीना बच्चे का मुंह धुलाने के लिए घर के बहार ले आई। जंहा गर्म पानी हो रहा था। उसी वक्त मीना चाय लेने अंदर चली गई और बच्चा खेलते हुए गर्म पानी के पास जा पहुचा और बाल्टी के अंदर हो रहे गर्म पानी में जा गिरा।
ये भी पढ़ें- कोलंबिया में पहाड़ों की बीच निर्माणाधीन पुल गिरने से 9 कर्मियों की मौत
जिससे उसका पूरा शरीर जल गया। उसकी अबाज को सुन माँ और मायके के लोग आ पहुचे और उसे तुरंत इलाज के लिए जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा मंगलवार की सुबह की रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई
वेब डेस्क, IBC24