बीजेपी नेता का ऑडियो वायरल, कहा- ‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी’

बीजेपी नेता का ऑडियो वायरल, कहा- 'लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी'

बीजेपी नेता का ऑडियो वायरल, कहा- ‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: May 16, 2019 12:18 pm IST

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है, चुनावी सभाएं जारी है। लेकिन इसी बीच बीजेपी के एक नेता का ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीतने की बात सामने आई है। वहीं ऑडियो में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव में हारने की बात की जा रही है।

ये भी पढ़ें: भूपेश ने साधा निशाना, कहा- कितना डरावना है कि……भाजपा-आरएसएस की नीयत-असलियत 

इतना ही नहीं ऑडियो में ग्वालियर से विवेक शेजवलकर समेत प्रदेश की कई सीटों से बीजेपी की हारने की चर्चा की गई है। सूत्रों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि, ये आवाज बीजेपी नेता अनूप मिश्रा की है।

ये भी पढ़ें: प्रवीण तोगड़िया ने कहा- बीजेपी पार्टी की जगह एक व्यक्ति की प्राइवेट लिमिटेड 

वहीं मामले में अनूप मिश्रा ने कहा है कि उन्हें नहीं मालुम है कि कौन सा ऑडियो है, उन्होंने कहा कि उनके कई ऑडियो और वीडियो वायरल हुए है। अनूप मिश्रा ने ये भी कहा कि ‘मुझे पार्टी ने इग्नोर कर दिया है, और मैं इग्नोर पर्सन हूं, इसलिए लोकसभा चुनाव में मैं दायित्व विहीन रहा हूं, इसके साथ ही कहा कि मैंने रामनिवास रावत को जीत की बधाई दी है।


लेखक के बारे में