बीजेपी 9 मार्च को खोलेगी कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा, सभी कलेक्ट्रेट का घेराव कर जताएगी विरोध

Ads

बीजेपी 9 मार्च को खोलेगी कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा, सभी कलेक्ट्रेट का घेराव कर जताएगी विरोध

  •  
  • Publish Date - March 6, 2019 / 03:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलने जा रही है। इस बार बीजेपी ने किसान कर्ज माफी में हो रही गड़बड़ियों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने जबलपुर में ऐलान किया है कि 9 मार्च को बीजेपी पूरे मध्यप्रदेश में सभी कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर विरोध जताएगी।

उन्होंने कहा कि इसमें बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मध्य प्रदेश का वह पीड़ित किसान भी पार्टी के उस आंदोलन में शामिल होगा, जिसके हक़ पर डाका डालने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। राकेश सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान कर्ज माफी में किसानों को छला जा रहा है। इतना ही नहीं केंद्र की योजनाओ को प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश में लागू नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि  प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत अब तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों की सूची केंद्र सरकार को नहीं भेजी है।

कंपनी ने बंद किया माइंस का काम, रोजी-रोटी का संकट, भानुप्रतापपुर परिवहन संघ मिला विधायक से 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसकी वजह से मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। राकेश सिंह ने आरोप लगया कि कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश में किसानों के साथ राजनीति कर रही है और कर्ज माफ़ी के नाम पर किसानों को छलने का काम कर रही है। सिंह ने बढ़ते अपराधों को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। लिहाजा ऐसे में बीजेपी अब किसानों और युवाओं को उनका हक़ दिलाने के लिए 9 मार्च को पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।