प्रदेश में 11 लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी भाजपा, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा गरीबों का चना कांग्रेस के लिए चखना बन गया

प्रदेश में 11 लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी भाजपा, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा गरीबों का चना कांग्रेस के लिए चखना बन गया

प्रदेश में 11 लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी भाजपा, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा गरीबों का चना कांग्रेस के लिए चखना बन गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 3, 2019 9:38 am IST

अंबिकापुर। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा है कि भाजपा प्रदेश भर में 11 लाख सक्रिय सदस्य बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 6 जुलाई से 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने प्रदेश सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैंं।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार का खजाना खाली है इसलिए किसानों को लाभ नहीं मिल रहा। सरकार दारु बंद करने के बजाये दारु के दम पर सरकार चलाना चाहती है। उन्होने कहा कि कांग्रेसी नेता गरीबों के चना को चखना बना दिया।

ये भी पढ़ें—ऐक्ट्रेस ने बताया कैसे आदित्य पंचोली लगातार करते रहे रेप और ब्लैकमेलिंग, सामने आया ढाई पेज का स्टेटमेंट

वहीं श्री कौशिक ने कहा कि नक्सलियों के मामले में सरकार का रुख स्पस्ट नहीं है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद नक्सलियों का मनोबल बढ़ गया है, यही वजह से नक्सली घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं दबी जबान में नक्सली कह रहे हैं हमारी सरकार बन गई है।

ये भी पढ़ें—जाति मामले में अजीत जोगी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अजीत जोगी ने कहा​ निर्णय के खिलाफ आगे जाएगें

नेता प्रतिपक्ष ने परिसीमन को निरस्त कर फिर से परिसीमन करने की सरकार से मांग की है। उन्होने कहा कि परिसीमन में वार्डों को ही गायब कर दिया गया है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/kUC9QQ0drpk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com