भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ में फिर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, जहां तीन युवकों द्वारास एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है। देर रात सूनी पढ़ी बिल्डिंग में बंधक बनाकर युवती से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है।
ये भी पढ़ें: #IBC24AgainstDrugs, नशे के खिलाफ IBC24 की मुहिम को छत्तीसगढ़ कांग्रेस आईटी सेल ने भी सराहा, पूरी टीम को दी बधाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभग के डीआईजी और एसपी मामले की जांच करने पहुंचे। यह पूरा मामला बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। रेप की घटना के बाद बैरागढ़ थाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और हंगामा किया ! हालांकि इसके बाद पुलिस 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया !आरोपी पीड़िता के परचित ही थे जिसे स्कूटी वापस करने के बहाने बुलाकर रेप की घंटना को अंजाम दिया गया !
ये भी पढ़ें: 5 लाख के इनामी नक्सली की तबीयत बिगड़ने से मौत, कई द…
वहीं राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने आज भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। म.प्र. में महिलाओं से गैंग रेप के मामलों पर प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के शासन में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं।
ये भी पढ़ें: देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले 65 लाख के पार,…