युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय को बनायें केंद्र : योगी

Ads

युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय को बनायें केंद्र : योगी

  •  
  • Publish Date - December 20, 2020 / 11:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

लखनऊ, 20 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय को केन्द्र बनाकर कार्यवाही संचालित की जाए। रविवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिला सेवायोजन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित कर ज़िलों में रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ज़िले में रोजगार की उपलब्धता के सम्बन्ध में डाटाबेस तैयार किया जाए। सभी ज़िलों का रोजगार प्लान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में एक वेबसाइट भी विकसित की जाए।

उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर रोजगार के अवसरों की उपलब्धता की जानकारी के साथ-साथ आवेदन का विकल्प भी होना चाहिए।

भाषा आनन्द प्रशांत

प्रशांत