कोरबा। कोरबा में एक और महिला की हाथी के हमले से मौत हो गई है। बीते आठ दिनों में हाथी के हमले से ये तीसरी मौत है। ताजा मामला जिले के करतला वनपरिक्षेत्र की है। जहां सुकदुकला गांव की एक महिला जंगल डोरी बिनने गई हुई थी। दल से भटका हाथी महिला पर अचानकर हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला की मौके पर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- पेंड्रा में दो साध्वियों का अपहरण कर पिस्तौल की नोंक पर गैंगरेप
बताया जा रहा है कि लोनर हाथी जिसे हाथियों के दल ने फिलहाल अपने दल से अलग कर रखा है उसने ही महिला को कुचला है। अब भी उत्पाती हाथी गांव के आस-पास ही है जिससे लोग काफी दहशत में है हम आपको बता दें कि बीते 8 दिनों के भीतर ही कोरबा वन मंडल क्षेत्र में 3 लोगों की जान हाथियों ने ले ली है और किसानों के फसलों को लगातार चौपट भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- भय्यूजी सुसाइड केस में नया पेंच, लेफ्ट हैंडर थे ..तो दाई कनपटी पर कैसे गोली मारी
मगर वहीं वन विभाग का अमला महज हाथियों की ट्रैकिंग कर उन्हें गांव से दूर रखने की बात कह रहा है मगर ऐसा होता दिख नहीं रहा क्योंकि लगातार हाथी इंसानों की जान ले रहे हैं और वन विभाग का अमला महज मूक दर्शक बनकर देख रहा है।
ये भी पढ़ें- पांच बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहने जा रही थी पत्नी, पति ने चाकू मारकर की हत्या
कोरबा वन मंडल क्षेत्र में करीब 42 हाथी अलग-अलग दल के साथ मौजूद हैं जो लगातार उत्पात मचा रहे हैं वन विभाग के अधिकारियों की भी मानें तो दल से अलग किया हुआ हाथी जिसे लोनर हाथी कहा जा रहा है वही ज्यादा उत्पात मचा रहा है। वन विभाग का कहना है कि पीड़ित परिवार को तत्कालिक मुआवजा राशि दी जाएगी और हाथियों को गांव से दूर रखने की कवायद लगातार जारी रहेगी। वन विभाग स्थानीय लोगों से अपील की है कि इलाके में हाथी के मौजूदगी होने पर लोग जंगल ना जाएं।
वेब डेस्क, IBC24