निर्माणाधीन शौचालय की टंकी गिरी, चार लोगों की मौत

Ads

निर्माणाधीन शौचालय की टंकी गिरी, चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 19, 2018 / 04:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

बीजापुर। बीजापुर के पेगड़ापल्ली इलाके में निजी मकान में शौचालय की टंकी गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा शौचालय की टंकी निर्माण के दौरान सेंटरिंग का काम चल रहा था।

ये भी पढ़ें- मोबाइल टॉवर पर तीन घंटों से चढ़ा है युवक, उतारने की कवायद में पुलिस-प्रशासन पस्त

मजदूर टंकी के नीचे उतरकर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक टंकी की सेंटरिंग ढह गई। जिसमें दबकर चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई हादसे में एक मजदूर घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें- बस ने जननी एक्सप्रेस को मारी टक्कर, प्रसूता, ड्राइवर सहित तीन की मौत, दो घायल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24