मोबाइल शॉप में चोरी करते तीन आरोपी सीसीटीवी में कैद ..देखें वीडियो

Ads

मोबाइल शॉप में चोरी करते तीन आरोपी सीसीटीवी में कैद ..देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 18, 2018 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

कोरबा। कोरबा के ढेलवाडीह में चोरों ने एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए हजारों का माल पार कर दिया। दुकान में लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी घटना और चोरों की तस्वीरें रिकॉर्ड हो गईं।

पढ़ें- एंबुलेंस चालक की लापरवाही, प्रसव के बाद महिला और नवजात को तेज बारिश के बीच जंगल में छोड़ा

पढ़ें- शिक्षाकर्मियों का प्रमोशन निरस्त, 11 की हुई थी नियम विरुद्ध पदोन्नति

तीन चोर बड़े इत्मीनान से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों को जब यह भनक लगी की दुकान में CCTV  कैमरे में उनकी सारी करतूत रिकॉर्ड हो रही है, तो उन्होंने अपने चेहरे को भी ढंकने की कोशिश की। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीनों आरोपी बेखौफ मोबाइल शॉप में प्रवेश करते हैं। टॉर्च की रौशनी में दुकान से मोबाइल खंगाल रहे ये आरोपियों को पुलिस या पकड़े जाने का कोई भय नहीं दिख रहा है। ये तो बस अपने मंसूबे को अंजाम देने में लगे हैं। इस वीडियो ने इलाके में पुलिस की मुस्तैदी और कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।हालांकि ये फुटेज हासिल कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोरियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

ताजा खबर