पद्मश्री भारती बंधु के मकान को निगम ने ढहाया, कार्रवाई से पहले सूचना भी नहीं दी

Ads

पद्मश्री भारती बंधु के मकान को निगम ने ढहाया, कार्रवाई से पहले सूचना भी नहीं दी

  •  
  • Publish Date - September 23, 2018 / 02:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

रायपुर। सूफी गायक पद्मश्री भारती बंधु का 25 वर्ष पुराना मकान नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़ दिया है। निगम ने ये कार्रवाई सामुदायिक भवन के लिए रास्ता और मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए तोड़ा है।

निगम की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना दिए ही रविवार दोपहर उनका मकान तोड़ दिया। वहीं पद्मश्री भारती बंधु ने कहा कि उन्हें इस बात का आश्वासन दिया गया था कि व्यवस्थापन की व्यवस्था होने के बाद ही उनके मकान को गिराया जाएगा। लेकिन न तो व्यवस्थापन की व्यवस्था की गई न ही मकान गिराने से पूर्व कोई सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : 5 अक्टूबर को फिर छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में करेंगे शिरकत

हालांकि उन्होंने शासन पर विश्वास जताते हुए कहा कि निगम ने यह कार्रवाई जरुर विकास के लिए की होगी। उन्होंने कहा कि वे शासन की योजनाओं का सम्मान करते हैं इसलिए उन्होंने कोई विरोध नहीं किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द व्यवस्थापन हो जाएगा। बता दें कि भारती बंधु ने कबीर की रचनाओं को भजन के रुप में ढाल दिया है। वे इसी भजन को गाने के लिए देश-विदेश में विख्यात हैं और पद्मश्री से भी सम्मानित हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24