सुकमा। सुरक्षाबलों और पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच नक्सल इलाके में नक्सलियों ने अपने हथियार छिपाने के लिए नई-नई जगहें तलाशनी शुरु कर दी हैं। सर्चिंग के दौरान ऐसे ही एक पेड़ के अंदर नक्सलियों के छिपाए गए हथियार सीआरपीएफ के हाथ लगे हैं।
जिले के मिनपा के समीप नक्सलियों ने एक पेड़ के अंदर हथियार छिपा रखे थे। सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के कमांडेट धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जवानों ने पेड़ के अंदर से भरमार बंदुक समेत आईईडी की सामग्रियां बरामद की। वहीं बुरकापाल के पास से तीन स्पाइक होल भी बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें : महिलाओं के वोटिंग बूथ को गुलाबी रंग में रखे जाने पर भाजपा ने जताई आपत्ति, जानिए वजह
इसस पहले जिले में ही नक्सलियों ने रविवार को एक छात्र की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम नक्सलियों ने कुंदनपाल नामक गांव से सुकमा लाइवलीहुड कॉलेज में पढ़ रहे छात्र कुंजामी शंकर का अपहरण कर लिया था। इसके बाद नक्सलियों ने छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।
वेब डेस्क, IBC24