मुख्यमंत्री के दौरे से पहले चंदेरी विधायक गोपाल सिंह गिरफ्तार, बोले ये विशेषाधिकार हनन

Ads

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले चंदेरी विधायक गोपाल सिंह गिरफ्तार, बोले ये विशेषाधिकार हनन

  •  
  • Publish Date - August 30, 2017 / 03:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के चंदेरी दौरे के दौरान कॉंग्रेस विधायक गोपाल सिंह चैहान को नजर बंद किये जाने के मामले में गोपाल सिंह चैहान ने विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है ! चंदेरी के कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चैहान का आरोप है की रविवार को चंदेरी में उन्हें पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पूर्व अकारण ही गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चैहान ने पत्र में आगे लिखा है एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि व् स्थानीय विधायक को सरकारी कार्यक्रम में जाने से रोकना और दुर्व्यवहार करना ,विधानसभा कार्य प्रक्रिया संचालन के नियम 164-65 के तहत विशेषाधिकार हनन की श्रेणी में आता हैगोपाल ने दोषी प्रशासनिक अधिकारीयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है ! आरोप है रविवार को अशोकनगर जिले के चंदेरी में फसल बीमा के सरकारी कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह चैहान का नाम निमंत्रण पत्र में होने व उन्हें विधिवत आमंत्रित किये जाने के बाद भी पुलिस ने विधायक को उन्ही के क्षेत्र में जबरन गिरफ्तार कर सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने से रोका था।