रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन आज हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष की नारेबाजी के बीच सदन पहले 5 मिनट के लिए स्थगित हुआ उसक बाद फिर हंगामे की स्थिति निर्मित होने पर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
कार्यवाही शुरु होते ही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा शुरु कर दिया। पहले तो कांग्रेस सदस्य अपनी जगहों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। फिर वे नारेबाजी करते हुए गर्भगृह तक पहुंच गए। गर्भगृह में पहुंचने के कारण कांग्रेस सदस्य स्वमेव ही निलंबित हो गए।
यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक दल की बैठक में आईएएस ने दिया प्रेजेंटेशन, जनहित याचिका दायर
इसके बाद आसंदी ने उनका निलंबन समाप्त किया। निलंबन समाप्त होने के बाद भी कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते रहे। हंगामे को देखते हुए आसंदी ने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
वेब डेस्क, IBC24