मेगा ब्लॉक के चलते 14 जुलाई तक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द

Ads

मेगा ब्लॉक के चलते 14 जुलाई तक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द

  •  
  • Publish Date - July 5, 2017 / 04:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

उत्तर रेलवे के अंतर्गत दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर तथा मेरठ-दौरला स्टेशनों के मध्य रेल लाइन दोहरीकरण का काम चल रहा रहा है । इस रुट पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य भी जारी है. जिसके चलते उस सेक्शन में मेगा ब्लॉक लिया गया है. जिसके कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है । छत्तीसगढ़ से चलने वाली बिलासपुर-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को भी 4 जुलाई से 14 जुलाई तक तक रद्द किया गया है । छत्तीसगढ़ से पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए यही एक मात्र नियमित ट्रेन है. जिससे रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पंजाब जाते हैं. इस ट्रेन के रद्द होने से दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा 

शीर्ष 5 समाचार