छत्तीसगढ़ के किसान अब उग्र आंदोलन की तैयारी में

Ads

छत्तीसगढ़ के किसान अब उग्र आंदोलन की तैयारी में

  •  
  • Publish Date - February 21, 2018 / 06:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

छत्तीसगढ़ के किसान अब शांत नहीं बैठने वाले वो एक बार फिर उग्र आंदोलन की  तैयारी में है।मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय किसान महासंघ और प्रदेश के किसान संगठनों के आह्वान पर 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ के किसान राजधानी घेरने की तैयारी में है। 

 

ये भी पढ़े – 15 सालों के निरंतर शासन के बाद भी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सवालों के घेरे में -जोगी

इस बार उनकी सबसे बड़ी मांग है कर्ज मुक्ति और स्वामीनाथन आयोग की अनुसंशा के अनुरूप लागत में 50% लाभ जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने का पुराना वादा  पूरा करने  करे  प्रदेश के किसान 23 फरवरी को राजधानी रायपुर को दो तरफ से घेरेंगे, बताया जा रहा है कि दुर्ग संभाग के सभी जिलों के किसान टाटीबंध की तरफ से घिराव करेंगे इसके साथ ही आस पास के जिलों से आये  किसान तेलीबांधा चौक की ओर से कूच करेंगे।

 

ये भी पढ़े – जब जेम, जेली और कैचप लेकर पहुंची महिलायें मुख्यमंत्री से मिलने

 ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक राजकुमार गुप्ता के मुताबिक सरकार की वादाखिलाफी से किसान बहुत नाराज हैं, और 23 फरवरी को किसान अपने इसी गुस्से का इजहार करेंगे।

 

  वेब टीम IBC24