मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज घर में ही रहकर किये प्रशासनिक कार्य, फोन पर ली कोरोना पीड़ित की जानकारी

Ads

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज घर में ही रहकर किये प्रशासनिक कार्य, फोन पर ली कोरोना पीड़ित की जानकारी

  •  
  • Publish Date - March 21, 2020 / 06:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास में रहते हुए ही प्रशासनिक कामकाज संम्पन्न किये। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस की जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए घर में रहते हुए ही प्रशासनिक कार्य किये। उन्होंने रायपुर कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए इन्तजामों की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 14 जवान घायल, 17 जवानों के लापता होने की खबर

वहीं उन्होंने जगदलपुर संभाग आयुक्त से दूरभाष पर चर्चा कर बस्तर क्षेत्र में आये भूकंप की जानकारी ली । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने मुलाकात कर आज हुई नक्सल मुठभेड़ की जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास से मुख्य सचिव आर.पी. मंडल और स्वास्थ्य सचिव से दूरभाष पर चर्चा कर कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु पूरे प्रदेश में किये जा रहे इन्तजामों की ओवरऑल जानकारी ली ।

ये भी पढ़ें:पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर, घायल 14 जवान रायपुर में भर्ती

मुख्यमंत्री ने एम्स के डायरेक्टर से दूरभाष पर कोरोना पीड़ित मरीज के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और सभी सभी आवश्यक चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही दूरभाष पर ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर श्रम विभाग ने जारी किए निर्देश, को…