रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 दिसंबर को जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11ः00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा दौरे पर रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें — मतदाता खुद निकाल सकते हैं अपनी वोटर आईडी, मतदान प्रतिशत बढ़ाने बनाए जा रहे सेल्फी जोन
मुख्यमंत्री सुबह 11ः45 बजे जगदलपुर में आम सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2ः35 बजे धमतरी आकर वहां जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे शाम 4ः50 बजे राजनांदगांव पहुंचकर रोड शो और सभा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें — टोकन जारी करने में लापरवाही बरतने पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी निलंब…