रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं राहत के लिए अपने सहायता कोष से राज्य के 11 जिलों को 2 करोड़ 20 लाख की राशि प्रदान की है।
पढ़ें- नगरीय क्षेत्रों में लाॅकडाउन का कड़ाई से हो पालन, सीएम बघेल ने सभी म…
कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया एवं कबीरधाम जिले को मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदत्त 20-20 लाख रूपए की राशि से कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री एवं राहत की व्यवस्था की जाएगी।
पढ़ें- डीएसपी की अनोखी अपील, रिहायशी इलाकों में गाना गाकर लोगों को कर रहे .