भोपाल, मध्यप्रदेश। इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी के परिवार के लिए सीएम शिवराज ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने मृतक के परिवार के लिए अलग से पेंशन की घोषणा की है। इसके साथ ही स्पेशल पुलिस अवार्ड देने का भी ऐलान किया है।
बता दें जूनी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार रामबाग मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम विदाई में
आईजी, डीआईजी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें- कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रायवेट हॉस्पिटल का अधिग्रहण…
सुरक्षा किट कवच पहनकर अंतिम संस्कार कार्यक्रम में अधिकारी और परिजन मौजूद थे। बता दें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से थाना प्रभारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।