ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने वाले आरोपी रवि चंद्रा ज़मानत पर रिहा

Ads

ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने वाले आरोपी रवि चंद्रा ज़मानत पर रिहा

  •  
  • Publish Date - August 22, 2017 / 03:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने वाले आरोपी रवि चंद्रा को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मौदहापारा थाने में रविवार शाम अस्पताल के डॉक्टर ने रवि के खिलाफ शराब पीकर शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत की थी। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने आरोपी को जमानत देते हुए 1 सितंबर को  पेश होने के आदेश दिए हैं। वहीं, आरोपी रवि चंद्रा के मामले में  एक बड़ा खुलासा हुआ है कि वो किसी तकनीकी पद पर न होकर चपरासी के पद था.. जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर ऑपरेट करने जैसा अहम काम कराया जा रहा था। ये खुलासा खुद अंबेडकर अस्पताल की ओर से जारी रवि चंद्रा के सस्पेंशन लेटर से हुआ है।