छत्तीसगढ़ के भिलाई से यौन शोषण के आरोप में चर्च का पादरी गिरफ्तार

Ads

छत्तीसगढ़ के भिलाई से यौन शोषण के आरोप में चर्च का पादरी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 15, 2018 / 09:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

भिलाई में एक चर्च के पादरी पर यौन शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए पहले पादरी एस अजित ने पीड़िता से दोस्ती की थी। कैंप 1 खुर्सीपार चर्च के पादरी पर भिलाई की ही एक युवती ने व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए पहले तो दोस्ती करने और फिर शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाए हैं। सालभर तक दोनों की बात सोशल मीडिया के जरिए होती रही और फिर मुलाकात भी हुई।

बीजेपी की महिला नेता ने कांस्टेबल को थप्पड़ मारा तो लगा जवाबी थप्पड़, वीडियो वायरल

पादरी ने प्रेयर करने के नाम पर उसके घर पर भी कई बार आना जाना किया, इसी बीच पादरी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और लंबे समय तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। लेकिन पीड़िता का सपना उस वक्त टूट गया, जब आरोपी ने किसी और लड़की से सगाई कर ली। सगाई की फोटो देखने के बाद पीडित युवती ने भिलाई कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

फ्लाई ऐश फैक्ट्री में घायल मजदूर की मौत, फैक्ट्री संचालक भाजपा नेता पर मामला दर्ज

वही आरोपी पादरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया लेकिन उसने स्वीकार किया की युवती से बात होती थी और उसके घर पर प्रेयर के लिए आना जाना लगा रहता था। पादरी पर लगे आरोपों के बाद पुलिस के गिरफ्तार किये जाने से पादरी को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुंचे और पादरी पर आरोप की जांच करने की मांग करते रहे। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपी पादरी पर 376 का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24