नई दिल्ली: अमित शाह से मिले सीएम रमन, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Ads

नई दिल्ली: अमित शाह से मिले सीएम रमन, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

  •  
  • Publish Date - August 22, 2017 / 08:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की । इस दौरान दोनों के बीच लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति और कार्यक्रमो पर चर्चा हुई । साथ ही राज्य के ताजा घटनाक्रमों को लेकर भी बात हुई है । शाह ने सरकार की नई योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात की और राज्य में चल रही योजनाओं में केंद्र के हिस्से की राशि आबंटित करने का भी आग्रह किया । इस दौरान सीएम रमन ने 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सहमति जताई और इस मामले पर केंद्र सरकार के रूख का समर्थन किया.