दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में माओवादी हमले के बाद सीएम भूपेश बघेल पुलिस लाइन में अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोजित इस बैठक में डीजीपी डीएम अवस्थी के साथ वरिष्ठ अफसर भी मौजूद हैं। सीएम बघेल ने अधिकारियों सतर्कता बरतने के साथ विशेष दिशानिर्देश दिए हैं।
पढ़ें- शहीदों को श्रद्धांजलि, सीएम बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
वहीं नक्सली हमले में मारे गए बीजेपी विधायक भीमा मंडावी पर विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक ने कहा है कि भीमा की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। नक्सलवाद पर नकेल अवश्य लगेगा। कौशिक ने राज्य सरकार से माओवादियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बयान दिया कि बस्तर के एक मात्र बीजेपी विधायक को टारगेट किया गया जिसमें षड़यंत्र की बू आ रही है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग, 11 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प…
धरमलाल कौशिक का आरोप है कि नेताओं की सुऱक्षा हटाने से नक्सलियों का मनोबल बढ़ा है। यहां स्थानीय नेता डमरू धर पुजारी की भी सुरक्षा हटाई गई है। चुनाव से 24 घंटे पहले नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कौशिक ने बताया कि भाजपा नक्सलवाद के खात्मे के लिए कांग्रेस सरकार की सहयोग के लिए तैयार है।