रायपुर। शराब की अवैध बिक्री और कोचियागीरी को लेकर आबकारी विभाग की बड़ी मिलीभगत सामने आई है। टाटीबंध और कोटा की शराब दुकानों के ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें शराब कोचिए दुकान में घूम कर बैग और झोलों में शराब भरते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:#IBC24AgainstDrugs: कार्रवाई से बचने तमाम हथकंडे अपना रहे क्वींस क्लब के गुनहगार, रसूखदारों पर एक…
जिस दौरान कोचिए बैग में शराब भर रहे हैं उस दौरान दुकान के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं, इसके अलावा दुकानों में शराब की अनलोडिंग चल रही है…नियमानुसार दुकान में शराब उतरते समय अधिकारी और आबकारी विभाग के कर्मचारियों का दुकान में रहना अनिवार्य हैं…जिसका सीधा मतलब है की कोचिएगिरी सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें: जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, निजी अस…
वहीं दूसरे वीडियो में एक कोचिया अपने साथी को दुकान से 3 पेटी शराब लाने कहते हुए बैग भी देता है। इस पूरे मामले में आईबीसी 24 ने जब आबकारी विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा तो अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बाद बात कहते हुए कुछ कहने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें: मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचेगी गांवों में, सीएम बघेल ने कलेक्टर को रु…