महंत नृत्‍य गोपाल दास की हालत में सुधार

Ads

महंत नृत्‍य गोपाल दास की हालत में सुधार

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

लखनऊ 20 नवंबर (भाषा) मेदांता अस्‍पताल में भर्ती राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष महंत नृत्‍य गोपाल दास की हालत में संतोषजनक सुधार हो रहा है।

अस्‍पताल द्वारा शुक्रवार को जारी एक स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि महंत की स्थिति में आज संतोषजनक सुधार दिखाई दिया। आज उन्‍होंने चिकित्‍सा निदेशक डॉक्‍टर राकेश कपूर को आशीर्वाद दिया और उनसे जल्‍द छुट्टी देने का अनुरोध किया। उनकी देखभाल विशेषज्ञों की खास निगरानी में की जा रही है।

महंत को सांस लेने में तकलीफ के कारण अयोध्‍या के एक अस्‍पताल में नौ नवंबर को भर्ती कराया गया था जहां से उन्‍हें गंभीर स्थिति में मेदांता में रेफर किया गया था।

भाषा आनन्‍द नेत्रपाल

नेत्रपाल