सिद्धू का आरोप: नरेंद्र मोदी फौज के कंधे पर राजनीति कर रहे

सिद्धू का आरोप: नरेंद्र मोदी फौज के कंधे पर राजनीति कर रहे

सिद्धू का आरोप: नरेंद्र मोदी फौज के कंधे पर राजनीति कर रहे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 11, 2019 1:28 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जहां देश की 90 सीटों पर गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर आगामी दिनों में होने वाले मतदान के लिए चुनावी सभाओं और प्रचार का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी पर फौज के कंधे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Read More: तेज हवाओं के चलते गिरा गृहमंत्री का पंडाल, कोई हताहत नहीं

उन्होंने आगे कहा कि मोदी के साथ सारे भाजपा के नेता खुद को देश का चौकीदार बताते हैं तो पहले ये बताईए नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल भागे तब किस किसकी ड्यूटी लगी थी। देश की जनता के पास खाने को खाना नहीं आप शौचालय बनवा रहे हैं। जनता के पास पैसे नहीं है आप बैंकों में खाते खुलवा रहे हैं। गांव में बिजली नहीं है आप तकनीक की बात करते हैं। मोदी राज में देश की जनता में भय का माहौल है। मैने छत्तीसगढ़ में 20 चुनावी सभाओं को संबोधित किया, सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"