रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विकास के 14 साल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य में हुए विकास कार्यो की जो बात कही है। उसके ठीक उल्टा विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में खुल कर दावा किया है की सरकार जो दावा कर रही है वो सिर्फ दिखावा है। वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने राज्य सरकार के 14 साल के उपलब्धियों के दावों को खोखला बताया है।
ये भी पढ़े -रायपुर। कृषि मंत्री ने गिनाई सरकार की 14 साल की उपलब्धियां
उन्होंने कहा है कि करोड़ो रूपये खर्च कर सिंचाई का रकबा नहीं बड़ा। बजट 50 फीसदी राशि लेप्स हो रही है। जल संसाधन विभाग में भारी घोटाला हो रहा है विरोध के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। खेती का रकबा कम हो रहा है। प्रतिदिन 5 किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। 12 मासी फसलों का लाभ नही ले पा रहे। नकली, खाद बीज पर रोक नही लग सका। गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में ढाई साल में 11 हजार किसानों की आत्महत्या हुई लेकिन सरकार 1500 को ही मानती है। 13 लाख किसान धान बेच सकते हैं बांकी को सरकार किसान नहीं मानती।
ये भी पढ़े –बलरामपुर में बंटेगा तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे ने कहा कि खेती कम उद्योग बढ़ रहे हैं। प्रदेश के किसानो का बिजली पानी मे पहला हक है लेकिन दुर्भाग्य से किसान इस से वंचित हैं। किसानो से ज्यादा उद्योगों को मिल रहा है पानी। आज सरकार की प्राथमिकता उधोग और उद्योगपति हैं ,कृषि और किसान नहीं।