कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन कल, इन मुद्दों को लेकर केंद्र को घेरने की है तैयारी

Ads

इस धरना प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बयान देते हुए कहा कि यह आंदोलन केंद्र सरकार को आईना दिखाने के लिए किया जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - August 4, 2022 / 12:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

रायपुर। कल कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में करेगी। कांग्रेस द्वारा अम्बेडकर चौक में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें योजना है कि कार्यकर्ता राजभवन तक पैदल चलकर जाएंगे। इस धरना प्रदर्शन में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें कि प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तर पर भी आयोजित करेगी। जिसमें कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में गिरफ्तारी भी देंगे। इस धरना प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बयान देते हुए कहा कि यह आंदोलन केंद्र सरकार को आईना दिखाने के लिए किया जा रहा है।

read more: मनोज तिवारी का कटा 41 हजार का चालान, पैसे तो दे दिये लेकिन कह दी ये बात … जानें पूरी खबर