तड़पते मरीज के इलाज के लिए विधायक लगाते रहे गुहार, नहीं हुई सुनवाई, मौत

Ads

तड़पते मरीज के इलाज के लिए विधायक लगाते रहे गुहार, नहीं हुई सुनवाई, मौत

  •  
  • Publish Date - September 4, 2017 / 02:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इतने लापरवाह हो गये हैं कि…अब जनता के प्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे हैं…ताजा मामला सरगुजा के मैनपाट इलाके का है…जहां एक मरीज के परिजन एंबुलेंस के लिए रातभर फोन करते रहे…लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस नहीं भेजा..परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना इलाके के विधायक को दी..जिसके बाद विधायक अस्पताल पहुंचे…और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए कहा…साथ ही मरीज को रायपुर रेफर करने के लिए एंबुलेंस की मांग की…लेकिन लापरवाह स्वास्थ्य विभाग विधायक का भी नहीं सुना…और आखिरकार मरीज 24 घंटे तड़पने के बाद वहीं पर दम तोड़ दिया।

दरअसल मैनपाट के नागाडांड में एक महिला को ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया था…जहां डॉक्टरों ने सात दिनों में महज दो बार ही उसका चेकअप किया…जिसके चलते मरीज की हालत और बिगड़ गई…परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया तो डॉक्टर ने मरीज को रायपुर रेफर कर दिया…जिसके बाद मरीज को रायपुर ले जाने के लिए परिजन एंबुलेंस वाले को फोन करते रहे…लेकिन एंबुलेंस नहीं आई…अंत में मरीज ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।