कोरोना का कहर: इस राज्य में 10 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, अतिआवश्यक सेवाओं में छूट

Ads

कोरोना का कहर: इस राज्य में 10 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, अतिआवश्यक सेवाओं में छूट

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 07:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

लखनऊ,(भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सप्ताहांत पर लगाए गए कर्फ्यू की अवधि बुधवार को दो और दिनों के लिए बढ़ाते हुए इसे 10 मई तक कर दिया है।

Read More News:सुकमा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, मुंगेली में बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें कब तक रहेगा लागू

सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था। इसकी अवधि तीन मई को 48 घंटे के लिये बढ़ाते हुए छह मई सुबह सात बजे तक कर दी गयी थी। एक बार फिर कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाते हुए इसे सोमवार (10 मई) सुबह सात बजे तक कर दिया गया है।

Read More News: तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ.. गुरुवार को होगा मंत्रियों का शपथग्रहण

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के अपने प्रयासों के तहत लिया है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी और टीकाकरण का काम जारी रहेगा।

Read More News: मध्यप्रदेश में 18+ वालों का वैक्सीनेशन शुरू, CM शिवराज ने टीका लगाने वाले युवाओं से किया संवाद, कहा- बचने का एक ही तरीक है टीका