कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में 24 और लोगों की मौत

कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में 24 और लोगों की मौत

कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में 24 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: November 21, 2020 12:00 pm IST

लखनऊ, 21 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 24 और संक्रमितों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,524 हो गई है, जबकि संक्रमण के 2,326 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 5,24,223 हो गयी है ।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,326 नये मामले सामने आये । अभी तक 4,93,228 रोगी ठीक हो चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय 23,471 मरीज उपचाराधीन हैं और 7,524 रोगियों की मौत हो चुकी है ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में एक लाख 73 हजार नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 78 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा जफर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में