छत्तीसगढ़ में 383 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Ads

छत्तीसगढ़ में 383 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - June 29, 2021 / 06:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रायपुर, 29 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 383 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,94,077 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 149 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 383 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 19, दुर्ग से 26, राजनांदगांव से चार, बालोद से छह, बेमेतरा से तीन, धमतरी से 14, बलौदाबाजार से 12, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से सात, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से आठ, कोरबा से 17, जांजगीर चांपा से 28, मुंगेली से नौ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से 13, कोरिया से छह, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 14, जशपुर से 24, बस्तर से 17, कोंडागांव से आठ, दंतेवाड़ा से 19, सुकमा से 54, कांकेर से 13, नारायणपुर से पांच और बीजापुर से 34 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,94,077 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,74,725 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 5914 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,438 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 1,57,164 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3130 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक