कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र में गहराया वैक्सीन संकट, स्वास्थ्य मंत्री बोले- हम परेशान, केंद्र UP-गुजरात पर मेहरबान

कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र में गहराया वैक्सीन संकट, स्वास्थ्य मंत्री बोले- हम परेशान, केंद्र UP-गुजरात पर मेहरबान

कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र में गहराया वैक्सीन संकट, स्वास्थ्य मंत्री बोले- हम परेशान, केंद्र UP-गुजरात पर मेहरबान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: April 7, 2021 8:44 am IST

मुंबई: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य के पास कोविड-19 के टीके की 14 लाख खुराकें ही बची हुयी हैं जो दो या तीन दिन ही चल पाएंगी और टीकों की कमी के कारण कई टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ रहे हैं। टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसे टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे लोगों को वापस भेजा जा रहा है क्योंकि टीके की खुराकों की आपूर्ति नहीं हुई है।

Read More: पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- 24 घंटे की नौटंकी से क्या हासिल हुआ, जनता को बताएं

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अब 14 लाख खुराकें ही उपलब्ध हैं जिनसे तीन दिन ही टीकाकरण हो पाएगा। हमें हर हफ्ते 40 लाख खुराकों की जरूरत है। इससे हम एक सप्ताह में हर दिन छह लाख खुराक दे पाएंगे। पर्याप्त टीके नहीं मिल पाए हैं।’’ टोपे ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व में एक दिन में चार लाख लोगों का टीकाकरण कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘रोजाना छह लाख लोगों का टीकाकरण करने की केंद्र की चुनौती हमने स्वीकार की थी। अब एक दिन में पांच लाख लोगों को टीकाकरण हो रहा है। ’’

Read More: दिलशाद गार्डन के इंडस्ट्रियल एरिया में आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

मंत्री ने केंद्र से टीके की आपूर्ति में महाराष्ट्र को प्राथमिकता देने को कहा क्योंकि राज्य में मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘अब संक्रमित हो रहे अधिकतर लोग 25 से 40 साल के उम्र के हैं।’’ टोपे ने कहा कि लोगों के प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाकर और एंटीबॉडी तैयार कर संक्रमण के प्रसार को तुरंत रोके जाने की जरूरत है। उन्होंने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र से राज्यों को यह भी अवगत कराने को कहा है कि क्या वायरस के बदले हुए स्वरूप के कारण संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसा है तो हमें बताया जाए कि क्या कदम उठाए जा सकते हैं।’’

Raed More: पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- 24 घंटे की नौटंकी से क्या हासिल हुआ, जनता को बताएं

इससे पहले महाराष्ट्र के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप व्यास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि राज्य में अनेक जिलों में ‘‘आज या कल’’ टीके खत्म हो जाएंगे और केंद्र को इस बारे में अवगत कराया गया है। टोपे ने कहा कि हर दिन राज्य में 1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है और रोजाना 700 मीट्रिक टन की खपत हो रही है जिसमें से 80 प्रतिशत का इस्तेमाल चिकित्सा के लिए हो रहा है। मंत्री ने केंद्र से पड़ोसी राज्यों को महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करने का अनुरोध किया।

Read More: रेल लाइन दोहरीकरण में लगे पोकलेन में नक्सलियों ने लगाई आग, 50-60 की संख्या में थे नक्सली

टोपे ने सभी निजी डॉक्टरों से कोविड-19 मरीजों का बिल बढ़ाने के लिए पर्ची में अतार्किक तरीके से रेमडेसिविर के इंजेक्शन नहीं लिखने और दवा के संबंध में केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करने को कहा है। महाराष्ट्र में टीकाकरण आरंभ होने के बाद से अब तक करीब 82 लाख लोगों को टीके की खुराकें दी गयी हैं।

Read More: कलेक्टर की बैठक में लॉकडाउन को लेकर अहम फैसला! गुपचुप, चाट, फुटपाथ वेंडर और दुकानदारों का होगा कोरोना टेस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
Maharashtra containment zone list
Maharashtra Mumbai containment zone
Maharashtra containment zone Jashpur CG Lockdown
Maharashtra lockdown
Maharashtra lockdown news today
Maharashtra lockdown news
Maharashtra lockdown update
Maharashtra lockdown today
Maharashtra lockdown update today
Maharashtra lockdown details
Maharashtra lockdown news hindi today 2021
Maharashtra lockdown news today 2021
Maharashtra lockdown date 2021
Maharashtra lockdown news
Maharashtra lockdown news live
Maharashtra lockdown song dj remix
Maharashtra lockdown news update today hindi
Maharashtra lockdown news today live
Maharashtra lockdown song
Maharashtra lockdown 2021
Maharashtra lockdown news 2021
Maharashtra lockdown shadi tik tok
Maharashtra lockdown shadi
Maharashtra lockdown comedy
Maharashtra lockdown news today live 2021
Maharashtra lockdown song dj
Maharashtra lockdown tik tok video
Maharashtra lockdown
Maharashtra lockdown news
Maharashtra lockdown news today
Maharashtra lockdown date
Maharashtra lockdown news today live
Maharashtra lockdown again
Maharashtra lockdown news 2021
Maharashtra lockdown update
Maharashtra lockdown date 2021
Maharashtra lockdown march 2021
Maharashtra lockdown news
Maharashtra lockdown latest news
Maharashtra lockdown 2021
Maharashtra lockdown news today
Maharashtra lockdown news 2021
Maharashtra lockdown news live
Maharashtra lockdown news today in hindi
Maharashtra lockdown samachar
Maharashtra lockdown march 2021
Maharashtra lockdown today


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"