रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ऐसे व्यक्ति को माफ नहीं करना चाहिए

Ads

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ऐसे व्यक्ति को माफ नहीं करना चाहिए

  •  
  • Publish Date - May 9, 2019 / 04:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

भोपाल। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भोपाल में BJP महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुईं, सम्मेलन में पार्टी की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर भी मौजूद थीं, इस दौरान BJP के पक्ष में अधिक से अधिक वोटिंग कराने की रणनीति बनाई गई।

ये भी पढ़ें: भूपेश ने कहा- जो हूं उसमें दिग्विजय का बड़ा हाथ, मोदी BSNL की नहीं, जिओ की ब्रांडिंग 

भोपाल में सम्मेलन को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ जो व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है उसने हिन्दू समाज को बदनाम किया है। हिन्दू आतंकवाद शब्द की रचना करने का मास्टरमाइंड है, ऐसे व्यक्ति को माफ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कसा तंज, कहा- अब तो झूठ मोदी भी, मोदीजी के सम्मान में देश छोड़कर 

इस दौरान क्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये भी कहा कि कोर्ट तो इन्हें सजा देगी ही, और हमें हर हाल में इन्हें हराना है। प्रज्ञा ठाकुर ने इस दौरान जेल में मिली यातनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहने की बात कही है।