धान पर बोनस के बावजूद किसान मजदूर महासंघ नाराज, आंदोलन की चेतावनी

Ads

धान पर बोनस के बावजूद किसान मजदूर महासंघ नाराज, आंदोलन की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - September 1, 2017 / 03:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

 

धान पर बोनस दिए जाने के बावजूद छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ सरकार के फैसले से नाखुश है। आदेश जारी होने के बाद संयोजक मंडल की आपात बैठक बुलाई गई..। दरअसल किसान पिछले दो सालों का बोनस देने की मांग कर रहे हैं….साथ ही सूखे के कारण किसानों को हुए आर्थिक नुकसान की क्षतिपूर्ति करने की भी मांग की है..। किसान महासंघ ने कहा है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो प्रदेश में  बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।