ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्टों के खिलाफ याचिका लगाने वाले ऋषभ भदौरिया को जिला बदर का नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने ऋषभ भदौरिया को कारण बताओ नोटिस दिया है, जिसमें 16 अपराधों का हवाला दिया गया है।
ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, डॉक्टर और नर्स समेत शुभचिंतकों का जताया आभार
जिन अपराधों का हवाला दिया गया है उनमें हत्या, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी, मारपीट, बलवा, हरिजन अत्याचार, अवैध हथियार रखने सहित कई अपराध शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: 3 मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदा पिता, पत्नी से विवाद के बाद उठ…
बता दें कि ऋषभ भदौरिया ने 1 महीना पहले HC की ग्वालियर बेंच में याचिका लगाई थी, उन्होने ज्योतिरादित्य सिंधिया के 21 सर्वें के खिलाफ याचिका लगाई थी। हाल ही में कांग्रेस ने ऋषभ भदौरिया को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।
ये भी पढ़ें: प्रदेश के इन 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी…