रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को ड्रग्स मामले में जमानत मिली, सितंबर में गए थे जेल

Ads

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को ड्रग्स मामले में जमानत मिली, सितंबर में गए थे जेल

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 07:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को बुधवार को जमानत दे दी। शौविक को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष, कहा- ये झूठ और सूट-बूट की

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शौविक को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत सितंबर महीने में गिरफ्तार किया था।

विशेष एनडीपीएस अदालत के न्यायाधीश जी बी गुराव ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर बुधवार को शौविक को जमानत दी।

शौविक ने अपनी जमानत याचिका में उच्चतम न्यायालय के एक हालिया फैसले का जिक्र किया था, जिसमें शीर्ष न्यायालय ने कहा था कि एनसीबी अधिकारियों के समक्ष दिए गए इकबालिया बयान पर साक्ष्य के तौर पर विचार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें- ईदगाह हिल्स का नाम बदलने की मांग हुई तेज, सिख समाज आज से

शौविक ने कहा था कि उन्हें मामले में फंसाया गया है। इससे पहले, अदालत ने एक संबद्ध मामले में भी उन्हें जमानत दी थी।

एनसीबी का आरोप है कि सुशांत की लिव इन पार्टनर रही रिया और अभिनेत्री के भाई (शौविक) मादक पदार्थ उपलब्ध कराते थे तथा नकद,क्रेडिट कार्ड से और अन्य माध्यमों से भुगतान करते थे।

Read More: अधिकारी तृणमूल में ही रहेंगे, सभी गलतफहमियां दूर हुईं : सौगत रॉय

जांच एजेंसी सुशांत की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। सुशांत इस साल 14 जून को उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे।